Lucknow News: युवा व्यापारियों की भागीदारी से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरनाथ मिश्र
Lucknow News: लखनऊ व्यापार मंडल की कपूरथला युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। डा. संजय सोमानी को चेयरमैन, पंकज मिश्रा को युवा अध्यक्ष, और जय भगवान अग्रवाल को वरिष्ठ महामंत्री बनाया गया। युवा व्यापारियों की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Lucknow News: लखनऊ व्यापार मंडल की कपूरथला युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. संजय सोमानी को कपूरथला युवा इकाई का चेयरमैन घोषित किया गया, जबकि पंकज मिश्रा ने युवा अध्यक्ष और जय भगवान अग्रवाल ने वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी, मनीष गुप्ता और अरविन्द पाठक ने कहा कि संगठन की असली ताकत युवा साथियों में निहित है, जो व्यापारियों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इससे
पहले संगठन के उपाध्यक्ष अरविन्द महेश्वरी, मनोज श्रीवास्तव, सहजाद हुसैन एवं बिलाल, महामंत्री सुमित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनप्रीत सिंह, मोहम्मद सिराज, विधि सलाहकार नीरज मिश्रा, मंत्री कुनाल कन्नौजिया, मोहम्मद नफीस, मनीष चन्द्र, सचिव गगन अरोड़ा तथा कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार यादव, गोपाल अग्रवाल, जकीन अंसारी, लक्ष्मण प्रसाद, सौरभ गुप्ता, यूनुस अली, विक्रम वर्मा, थानेदार, सुरेश कुमार, सुशील तिवारी, शैलेन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार, विजय मिश्रा, रिंक्कू, संजय मिश्रा, अनूप बाजपेयी, कमलेश्वर सिंह एवं सत्यभान सिंह ने भी शपथ ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


