इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुति
Feb 12, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा का स्वागत समारोह गोमती नगर के होटल ग्रैंड जेबीआर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करने से हुई। बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। महिला क्रिकेट टीम को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को आर्थिक और अन्य सहयोग के बारे में जानकारी दी गई।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण का स्वागत समारोह गोमती नगर के होटल ग्रैंड जेबीआर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छोटे बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। महिला क्रिकेट टीम को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं को किए गए आर्थिक व दूसरे सहयोग के बारे में चेयरमैन को बताया गया। इस मौके पर प्रेरणा क्लब की अध्यक्ष अर्पणा भार्गव, सेक्रेटरी श्वेता भार्गव, कोषाध्यक्ष दीपिका, एडिटर नम्रता भार्गव, आईएसओ राखी भार्गव, अनुरिता भार्गव, मुक्ति जिंदल आदि रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


