ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में देश भर से 700 खिलाड़ी जुटेंगे

राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में देश भर से 700 खिलाड़ी जुटेंगे

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 14 से शुरू हो रही तीन दिवसीय 39वीं राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में देश भर से 700 महिला-पुरुष,  बालक और बालिकाएं जुटेंगे। चैंपियनशिप में 126 स्वर्ण, 126 रजतऔर 252...

राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में देश भर से 700 खिलाड़ी जुटेंगे
हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ। Thu, 13 Jun 2019 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 14 से शुरू हो रही तीन दिवसीय 39वीं राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में देश भर से 700 महिला-पुरुष,  बालक और बालिकाएं जुटेंगे। चैंपियनशिप में 126 स्वर्ण, 126 रजतऔर 252 कांस्य पदकों का फैसला होगा। चैंपियनशिप का उद्घाटन 14 जून को पूर्वाह्न 11 बजे खेलमंत्री चेतन चौहान करेंगे। समापनउपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के हाथो होगा।

ताइक्वाण्डों फेडरेशन ऑफ इण्डिया के महासचिव एट डॉन बेल्ट होल्डर जिम्मी आर. जगतियानी ने बताया कि देश की यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप है। इसमें 23 राज्यों की ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के खिलाड़ी और ऑफीशियल हिस्सा ले रहे हैं। प्रमुख रूप से जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मणिपुर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक,पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल और मेजबान उत्तर प्रदेश की टीमें हैं।

चैंपियनशिप में सात आयु वर्गों में महिला व पुरषों के मुकाबले होंगे। बच्चों के लिए अण्डर-5, अण्डर-8, सब जूनियर अण्डर-11,  कैडेट अण्डर-14, जूनियर अण्डर-17, सीनियर 18 वर्ष से 39 वर्ष तक, मास्टर अण्डर-40 वर्गों में मुकाबले होंगे। हर आयु वर्ग में आठ से 10 भार वर्गों की बाउट होगी। कुल 126 भार वर्ग में पदकों का फैसला होगा।

हॉल ऑफ फेम से सम्मानित होंगे ताइक्वाण्डो खिलाड़ी
चैंपियनशिप के दूसरे दिन यानी 15 जून को ताइक्वाण्डों के हॉल ऑफ फेम-2019 से ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में पूरे देश से 1995 के पहले के 53 सीनियर मास्टर इंस्टट्रक्टर होंगे। इनमें कई अभिनेता और अभिनेत्री, राज्यमंत्री, अंतरराष्ट्रीय मास्टर हैं।

ये होंगे अतिथि - 
उप मुख्यमंत्री  डा. दिनेश शर्मा, खेलमंत्री चेतन चौहान, पूर्व  ताइक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं  पूर्व सांसद कलराज मिश्रा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इन आयु और भार वर्ग में होंगे मुकाबले :
अण्डर-5 8 भार वर्ग
पीवी अण्डर-9 10 भार वर्ग
सब जूनियर अण्डर-11 13 भार वर्ग
कैडेट अण्डर-14 10 भार वर्ग
 जूनियर अण्डर-17 10 भार वर्ग
सीनियर 18 वर्ष से 39 वर्ष तक 8 भार वर्ग
मास्टर 40 वर्ष से ऊपर 4 भार वर्ग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें