ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ42 दिन में पूरे लखनऊ को मिल जाएगा वैक्सीन का सुरक्षा कवच

42 दिन में पूरे लखनऊ को मिल जाएगा वैक्सीन का सुरक्षा कवच

15 अक्तूबर तक कोविड वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल जाएगा शहरवासियों को 24 दिन लगे

42 दिन में पूरे लखनऊ को मिल जाएगा वैक्सीन का सुरक्षा कवच
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 02 Sep 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

15 अक्तूबर तक कोविड वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल जाएगा शहरवासियों को

24 दिन लगे पांच लाख को टीका लगाने में सिर्फ

40 लाख लोग हैं लखनऊ में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले

3 हजार 112 लोगों को वैक्सीन लगाई गई गुरुवार को

कम से कम वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके होंगे लोग

लखनऊ मुख्य संवाददाता

लखनऊ की 18 से अधिक उम्र वाली 40 लाख की आबादी को 15 अक्तूबर तक कोविड वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल जाएगा। यानी शतप्रतिशत बालिग नागरिकों को कोविड वैक्सीन लग जाएगी। अभी 13 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगनी है। इसके लिए शासन के निर्देश पर टीकाकरण में तेजी लाई गई है। जिला प्रशासन से एडीएम सिटी पूर्व को वैक्सीनेशन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी इस पूरे अभियान को देख रहे हैं।

डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि पांच लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में भी तेजी आई है। जब जनवरी में कोविड टीकाकरण शुरू हुआ तो शून्य से पांच लाख तक को वैक्सीन लगाने में 96 दिन का समय लगा। इसके बाद के पांच लाख यानी 10 लाख तक का टीकाकरण 45 दिन में लगा। 10 से 15 लाख तक को टीका लगाने में 31 दिन लगे। 15 से 20 लाख तक 27 दिन और 20 से 25 लाख तक 24 दिन ही लगे। डीएम ने बताया कि जल्द ही एक और बड़ा अभियान चलाकर एक लाख से अधिक लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लखनऊ में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 40 लाख लोग हैं। इन सभी को कोविड टीका लगाने का लक्ष्य है। अभी तक राजधानी में कुल 27 लाख 77 हजार 152 लोगों को कोविड टीका लग चुका है। इनमें 20 लाख 29 हजार 137 को पहला, सात लाख 48 हजार 15 को दूसरा डोज लग चुका है। गुरुवार को कुल 43 हजार 112 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

पांच लाख लोगों को टीका लगाने में लगा समय

00 -05 लाख- 96 दिन

05 -10 लाख - 45 दिन

10 -15 लाख - 31 दिन

15 -20 लाख - 27 दिन

20 -25 लाख - 24 दिन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें