Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsImproved Train Services in Lucknow Amid Cold Weather and Fog
ट्रेन की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक! पाटलीपुत्र रद्द, बरौनी-नई दिल्ली 27 घंटे लेट

ट्रेन की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक! पाटलीपुत्र रद्द, बरौनी-नई दिल्ली 27 घंटे लेट

संक्षेप:

Lucknow News - कोहरे के कारण  लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। लंबी दूरी की बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 27.38 घंटे की देरी से पहुंची। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। अन्य ट्रेनों में भी देरी का सामना करना पड़ा।

Jan 06, 2026 08:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

कोहरे के चलते लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र के बीच चलने वाली लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को मंगलवार को रद्द कर दिया गया है। उधर, लखनऊ होकर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 27.38 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इसके चलते यात्रियों को बर्फीली हवाओं के बीच प्लेटफॉर्म पर घंटों का इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेनें घंटों लेट रहीं। लखनऊ-पाटलीपुत्र-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15033 सोमवार को पाटलीपुत्र से लखनऊ के लिए रद्द रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को ट्रेन नंबर 15034 लखनऊ-पाटलीपुत्र को भी रद्द कर दिया गया। लखनऊ आने वाली वीआईपी ट्रेनों में तेजस एक्सप्रेस की चाल में काफी सुधार आया है, यह ट्रेन रविवार की रात 1.47 घंटा की देरी से पहुंची। लखनऊ शताब्दी मात्र 27 मिनट की देरी से आई तो लखनऊ मेल अपने निर्धारित समय से तीन मिनट पहले ही पहुंच गई। लखनऊ एसी स्पेशल 1.48 घंटा, गोमती एक्सप्रेस 01 घंटा और पुष्पक एक्सप्रेस 47 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंची।

लंबी दूरी की ट्रेनों में सबसे खराब स्थिति बनौरी-नई दिल्ली स्पेशल की रही। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 27.38 घंटा की देरी से पहुंची। दो दिन देरी से आने के कारण इस ट्रेन के इंतजार में लखनऊ पहुंचे आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन कितनी देरी से आएगी, इसकी सटीक जानकारी न मिल पाने के कारण ही यात्री परेशान हुए।