रमजान में गरीबों की मदद दिल खोलकर करनी चाहिए
Lucknow News - लखनऊ में, इमाम मौलाना खालिद रशीद ने रमजान के तीसरे जुमे पर गरीबों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान में अल्लाह की रहमत होती है और यह महीना दुआ का है। मौलाना ने मुसलमानों से अनुरोध किया कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें ताकि समाज में खुशी फैले।

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे पर जामा मस्जिद ईदगाह में इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अपने खुत्बे में मुसलमानों से गरीबों की मदद खुलकर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीबों की दिल खोलकर सहायता करना रमजान की सबसे बड़ी बरकतों में से एक है।मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि रमजान रहमत, मगफिरत और नजात का महीना है। उन्होंने कहा कि यह वह मुकद्दस महीना है जिसमें अल्लाह तआला अपने बंदों पर रहमत की बारिश करता है। उन्होंने कुरान-ए-पाक की तिलावत सुनने, तरावीह की नमाज अदा करने और रोजों की पाबंदी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि रमजान में अल्लाह के फरिश्ते शैतानों को कैद कर देते हैं, जिससे नेकी के अमल आसान हो जाते हैं।
मौलाना ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि दुआ अल्लाह को सबसे ज्यादा पसंद है और दुआ न करने से तकब्बुर पैदा होता है। मौलाना ने इस महीने को हमदर्दी और गमख्वारी का महीना करार दिया और कहा कि मुसलमानों को गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद खुलकर करनी चाहिए ताकि सबके दिलों में खुशी फैले।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


