ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से विश्व में चमकी देश की छवि: महेश शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से विश्व में चमकी देश की छवि: महेश शर्मा

मंत्री का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से विश्व में चमकी देश की छवि: महेश शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 14 Jun 2018 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री के प्रयासों से विश्व में चमकी देश की छवि: महेश शर्मा

मंत्री का दौरा

केंद्रीय मंत्री ने कहा- भारत के योग को दुनिया के 163 देशों ने अपनाया

उपचुनाओं में हार मोदी की निष्ठा व योगी की कार्य क्षमता का पैमाना नहीं

इस खबर के साथ फोटो फाइल नम्बर 14 बीएएचपीआईसी 03

कैप्सन:-विकास भवन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते

बहराइच। कार्यालय संवाददाता

योग भारत की संस्कृति का हिस्सा है। विश्व के 163 देशों ने योग को अपनाया है। यूनेस्को ने भी इसे मान्यता दी है, जिससे देश का गौरव बढ़ा है। कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के योगाभ्यास पर जिस तरह कटाक्ष किया है। वह हास्यास्पद है। यह उनकी हताशा को भी दर्शाता है।

यह विचार केंद्रीय संस्कृति, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को उसके कर्मों से ही नकार दिया है। कभी पूरे देश पर राज करने वाली पार्टी अब चार राज्यों में सिमटकर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया में भारत की छवि बेहतर हुई है। मोदी सरकार ने गुड गवर्नेंश व पारदर्शी व्यवस्था से देश के विकास को गति दी है।

आगामी लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों के एक मंच पर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन नीतियों व विचारों का होता है। यह महागठबंधन मौका परस्त है। पीएम ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। उपचुनावों में हार प्रधानमंत्री मोदी की निष्ठा व मुख्यमंत्री योगी की कार्यक्षमता का पैमाना नहीं हो सकता।

प्रदेश के अति पिछड़े आठ जिलों के प्रभारी मंत्री नामित किए जाने पर वे पहली बार बहराइच पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बहराइच के किसान केले की खेती करते हैं। आंधी आने से उनकी फसल को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिलाया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि अपार वन व जल संपदा होने के बाद भी बहराइच पिछड़ा जिला है, काफी सोचनीय विषय है। 17 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता को होने वाली बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ भी मौजूद रहेंगे। उस बैठक में प्रधानमंत्री के समक्ष बहराइच की समस्याएं भी उठाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें