ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊविषाक्त भोजन खाने से डेढ़ सौ से अधिक रोजेदार बीमार, कई गम्भीर 

विषाक्त भोजन खाने से डेढ़ सौ से अधिक रोजेदार बीमार, कई गम्भीर 

एक मदरसे में रविवार को इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक रोजेदार शामिल हुए थे। इन रोजेदारों की दूसरे दिन सोमवार को दोपहर बाद हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते पूरे गांव में एक के बाद एक घर...

विषाक्त भोजन खाने से डेढ़ सौ से अधिक रोजेदार बीमार, कई गम्भीर 
हिन्दुस्तान संवाद,बहराइचMon, 05 Jun 2017 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

एक मदरसे में रविवार को इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक रोजेदार शामिल हुए थे। इन रोजेदारों की दूसरे दिन सोमवार को दोपहर बाद हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते पूरे गांव में एक के बाद एक घर में उल्टी-दस्त व तेज पेटदर्द से लोग तड़पने लगे। पीड़ितों को निजी व चिरैयाटांड सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरवाटांड में स्थित मदरसे में सार्वजनिक सहयोग से रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव समेत भग्गड़वा व दूसरे गांव के लोग करी डेढ़ सौ रोजदोरों ने शिकरत किया था। पार्टी में रोजेदारों के लिए फल के साथ पकौड़ी, आलू की टिक्की समेत कई व्यंजन भी परोसे गए थे। पार्टी के बाद सभी रोजेदार अपने घर चले गए। दूसरे दिन सोमवार को करीब दो बजे से इफ्तार पार्टी में शामिल एक के बाद एक लोगों को उल्टी-दस्त व असहनीय पेट दर्द शुरू हो गया। उनको तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। देखते ही देखते पूरे गांव में इफ्तार में शामिल लोग बीमार पड़ गए। सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी गई। प्रभावित गांव एम्बुलेंस भेजी गई। गम्भीर पीड़ितों को चिरैयाटांड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। सीएचसी के डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सवा सौ लोग भर्ती हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजा जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि विषाक्त भोजन खाने से हालात पैदा हुआ है। इनमें कई की हालत गम्भीर बनी हुई है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें