Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsIllegal Shops and Shanties Demolished at Aishbagh Railway Station in Lucknow
रेलवे की जमीन से अवैध दुकानें और कच्चे घर तोड़े गए

रेलवे की जमीन से अवैध दुकानें और कच्चे घर तोड़े गए

संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन के मवइया क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर अवैध

Fri, 7 Nov 2025 02:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन के मवइया क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बने दर्जनों दुकानों और कच्चे मकानों को तोड़ दिया गया। आरपीएफ की निगरानी में रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध दुकानदारों ने विरोध किया पर भारी फ़ोर्स के आगे उनकी न चली। आरपीएफ थाना ऐशबाग के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कई लोगों ने दुकान तो कुछ ने कच्चा मकान बना रखा था। इन लोगों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए कई बार चेतावनी और नोटिस भी दिया गया। नहीं मानने पर आज कार्रवाई की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जेसीबी लगा कर सड़क किनारे कब्जा कर लगाई दुकानों को तोड़ा गया है। उसके पीछे बने कच्चे(टीन शेड लगा ) मकानों को भी हटाया गया है। अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा कब्जा किया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। नशेड़ियों का अड्डा बन गया था - मवइया में रेलवे की जमीन पर कब्जा कर लगाई दुकानों और कच्चे मकानों में नशेड़ियों का जमावड़ा होता था। आरपीएफ थाना ऐशबाग के प्रभारी के अनुसार शाम होते ही यहां नशेड़ियों के जुटने के कारण अराजकता का माहौल होता था। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कब्जा हटने के बाद इस पर लगाम लगेगी।