Lucknow News: सरोजनीनगर में तीन हजार वर्गफुट तालाब की जमीन कब्जा मुक्त हुई
Lucknow News: सरोजनीनगर के फर्रुखाबाद चिल्लावा गांव में नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराया है। मिली जानकारी अनुसार, कब्जे की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के तहत तालाब में दर्ज भूमि पर व्यवसायिक उपयोग के लिए अतिक्रमण किया गया था।

Lucknow News: सरोजनीनगर के फर्रुखाबाद चिल्लावा गांव में नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया है। यह जमीन अभिलेखों में तालाब में दर्ज है। लगभग तीन हजार वर्ग फुट जमीन पर हुए कब्जे की बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर ग्राम फर्रुखाबाद चिल्लॉवा स्थित खसरा संख्या 608 में 0.038 हेक्टेयर बंजर, खसरा संख्या 629 में 0.063 हेक्टेयर बंजर तथा खसरा संख्या 614 में 0.063 हेक्टेयर तालाब भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई।
इसपर व्यवसायिक उपयोग के उद्देश्य से अतिक्रमण किया गया था।नगर निगम एवं तहसील की संयुक्त टीम ने की कार्रवाईप्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रिपु दमन सिंह एवं तहसीलदार अरविन्द कुमार पाण्डेय की ओर से उपलब्ध टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रत्नेश कुमार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में नगर निगम राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरी, लेखपाल अमरेश कुमार, पंकज कुमार, आशुतोष एवं रमेश राम मौजूद रहे।


