सरकारी बंजर जमीन पर अवैध खनन, पांच के खिलाफ मुकदमा
इटौंजा के चंदनापुर गांव में सरकारी बंजर जमीन पर अवैध खनन करते हुए पांच लोगों को पकड़ा गया है। नायब तहसीलदार और राजस्व टीम ने छापेमारी की, जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी जब्त की गई। खनन कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इटौंजा इलाके के चंदनापुर गांव में देर रात सरकारी बंजर जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना पर नायब तहसीलदार सहित राजस्व टीम ने छापेमारी की। मौके से ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी द्वारा मिट्टी खनन करते हुए पाया गया था। एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया था । लेखपाल अविनाश चंद्र ने खनन कार्य में शामिल पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नायब तहसीलदार बीकेटी के मुताबिक प्रशासन की कार्यवाही से खनन कार्य करने वाले भागने लगे थे। नितिन निवासी गोहना खुर्द, रवि सिंह निवासी बेलवा, अमानीगंज का मोहम्मद साबिर, उसरना का सौरभ सिंह उर्फ तनु व एक अन्य अवैध खनन करते हुए पाया गया।
खनन का कार्य सरकारी जमीन बंजर चंदनापुर गांव में हो रहा था। यह भूमि सरोजनी पत्नी सूरज, बुद्धा पुत्र सुखई को आवंटन के रूप में दी गई थी। निरीक्षण के दौरान भूमि बीहड़ के रूप में पड़ी थी। जिस पर आवंटी बुद्धा द्वारा अवैध रूप से खनन कार्य सभी को शामिल कर कराया जा रहा था। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


