Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsICAR Sports Competition Kicks Off with 670 Athletes from 58 Institutes
आईसीएआर संस्थानों की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

आईसीएआर संस्थानों की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

संक्षेप: Lucknow News - भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में चार दिवसीय आईसीएआर अंतर क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 58 आईसीएआर संस्थानों के 670 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीजी (एसएसबी) डीके ठाकुर ने किया। पहले दिन फुटबॉल, वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले हुए, जिसमें विभिन्न टीमों ने जीत हासिल की।

Tue, 4 Nov 2025 09:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में मंगलवार को खेल ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ चार दिवसीय आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) अंतर क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के 58 आईसीएआर संस्थानों के 670 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। रायबरेली रोड स्थित आईआईएसआर के खेल मैदान पर सुबह पहले खेल ध्वज फहराया गया। फिर देश भर से आई टीमों ने मार्च पास्ट किया। इससे पूरे मैदान खेलभावना से भर गया। इनोवेशन फॉर चेंज समूह ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डीजी (एसएसबी) डीके ठाकुर ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां आईसीएआर परिवार के बीच स्वस्थ कार्य संस्कृति और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी विचार रखे। संस्थान के निदेशक डॉ दिनेश सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और एकता को भी सुदृढ करता है। इसके बाद खेल शपथ ग्रहण, खेल ज्योति प्रज्ज्वलन और जोनल प्रतिनिधियों द्वारा मशाल रिले का आयोजन किया गया। पहले दिन फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी के हुए मुकाबले पहले दिन फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, शूटिंग, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, शॉटपुट, बैडमिंटन और शतरंज में खिलाड़ियों ने मुकाबला किया। फुटबॉल में आईसीएआर मुख्यालय नई दिल्ली ने एनईएच बारापानी को तीन - शून्य से मात दी। वहीं वॉलीबाल में आईवीआरआई इजतनगर ने सीपीआरआई शिमला पर दो -शून्य से जीत दर्ज की। कबड्डी में आईआईडब्लूबीआर करनाल और सीआरआरआई कटक ने अपने -अपने मैच जीते। बैडमिंटन के शानदार मुकाबले में आईवीआरआई बरेली ने एनआईएसएसटी मऊ को हराया।