ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरेणुका कुमार तीन माह की लंबी छुट्टी पर गईं

रेणुका कुमार तीन माह की लंबी छुट्टी पर गईं

राज्य मुख्यालय। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राजस्व व महिला कल्याण जैसे बड़े विभागों का दायित्व संभाल रहीं श्रीमती रेणुका कुमार तीन माह की लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक...

रेणुका कुमार तीन माह की लंबी छुट्टी पर गईं
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 10 Sep 2018 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता- राज्य मुख्यालय

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राजस्व व महिला कल्याण जैसे बड़े विभागों का दायित्व संभाल रहीं रेणुका कुमार तीन माह की लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंहल ने रेणुका कुमार के छुट्टी पर जाने की पुष्टि की है। रेणुका अपनी निजी पारिवारिक समस्या के कारण छुट्टी पर गई हैं।

खास बात यह है कि राजस्व विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा को और महिला कल्याण विभाग का अतिरिक्त चार्ज मोनिका एस.गर्ग को सौंपा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें