ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसंजय अग्रवाल अमेरिका गए, दूसरे अफसरों को चार्ज

संजय अग्रवाल अमेरिका गए, दूसरे अफसरों को चार्ज

राज्य मुख्यालय। तीन महत्वपूर्ण विभागों का चार्ज संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल अमेरिका चले गए हैं। वे लंबी छुट्टी पर गए हैं। चार अक्तूबर को स्वदेश...

संजय अग्रवाल अमेरिका गए, दूसरे अफसरों को चार्ज
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 12 Sep 2018 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता- राज्य मुख्यालय

तीन महत्वपूर्ण विभागों का चार्ज संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल अमेरिका चले गए हैं। वे लंबी छुट्टी पर गए हैं। चार अक्तूबर को स्वदेश लौटेंगे।

उनके विभागों में लोक निर्माण विभाग का चार्ज वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव आवास रमेश नितिन गोकर्ण को, उच्च शिक्षा का चार्ज प्रमुख सचिव कर एवं निबंधन आलोक सिन्हा को और माध्यमिक शिक्षा का चार्ज संध्या तिवारी को सौंपा गया है।

- पांच पीसीएस अफसरों को नोटिस

प्रदेश सरकार ने पांच पीसीएस अफसरों को नोटिस जारी करके तबादले वाली नई जगह पर गुरुवार 13 सितंबर तक ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिन पीसीएस अफसरों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, उनमें विनय कुमार सिंह द्वितीय, रजनीश कुमार मिश्र, इंद्रसेन, अजय कुमार उपाध्याय और विनोद कुमार सिंह शामिल हैं। इन अफसरों का तबादला 30 अगस्त को हुआ था, लेकिन इन्होंने अभी तक नई जगह ज्वाइन नहीं किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें