पत्नी को मायके भेजकर युवक ने कर ली दूसरी शादी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

सर कानपुर के लिए - घर वापस लौटी तो पता चला कि पति घर

पत्नी को मायके भेजकर युवक ने कर ली दूसरी शादी

-संपर्क करने पर पति ने ससुरालवालों को फोन कर तलाक के लिए धमकाया

पति का धोखा

-पीड़िता ने पारा थाने में पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

Voice of UP

लखनऊ,संवाददाता।

नौकरी खोजने की बात कहकर पति ने पत्नी को मायके भेज दिया। उसके बाद चोरी छिपे दूसरी शादी रचाई और घर में रखा स्त्रीधन, घरेलू सामान लेकर गायब हो गया। पत्नी ने खोजबीन की तो एक रिश्तेदार ने फोटो भेजकर पति की करतूत के विषय में बताया। संपर्क करने पर पति ने ससुरालवालों को फोन कर तलाक के लिए धमकाया। पारा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शादी का विवरण

मूल रूप से पनकी कानपुर नगर निवासी अनीता गुप्ता ने बताया कि उनकी शादी 12 मई 2005 में आलमनगर निवासी निरंजन गुप्ता से हुई थी। पति डाला गाड़ी चलाते हैं। शादी के कुछ वर्ष बाद ससुराल में रहने के बाद दंपति मुन्नूखेड़ा स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित फ्लैट में रहने लगे। अनीता ने बताया कि बीती 9 दिसंबर 2025 को निरंजन ने काम का हवाला देकर उन्हें मायके भेज दिया और खुद प्रयागराज व वाराणसी में नौकरी तलाशने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि बीती 3 मार्च 2026 तक फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन होली पर लेने नहीं पहुंचे। इस पर वह 6 मार्च को अपने घर लौटीं तो पड़ोसियों से पता चला कि उनके जाने के कुछ दिन बाद ही निरंजन घर का सारा सामान लेकर मकान खाली कर चला गया है। खोजबीन करने पर उन्हें एक रिश्तेदार के जरिए जानकारी मिली कि निरंजन एक अन्य महिला के साथ रह रहे हैं और उससे दूसरी शादी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में उनके पति के साथ फ्लॉवर डेकोरेटर्स प्रीति गुप्ता नाम की महिला दिखाई दी, जिसके साथ घर का सामान भी नजर आ रहा था। तलाश के दौरान ही निरंजन ने पीड़िता के मायकेवालों को फोन किया। धमकाते हुए तलाक मांगा। बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। साथ ही उनका स्त्रीधन, घरेलू सामान और संयुक्त नाम से खरीदे गए प्लाट की मूल रजिस्ट्री भी निरंजन ले गए। पति ने अनीता को कॉल कर शिकायत न करने की धमकी दी। पारा पुलिस ने अनीता की तहरीर पर निरंजन गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पति ने पत्नी को मायके क्यों भेजा?
पति ने नौकरी खोजने की बात कहकर पत्नी को मायके भेजा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।