महिला की मौत में पति समेत तीन गिरफ्तार
-सोमवार को महिला की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत - नौ जून को मायके

बंथरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। रहीम नगर पड़ियाना निवासी फेरी लगाकर जूते चप्पल बेचने वाले इरशाद की पत्नी शालिमा बानो (24) की सोमवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसका शव घर में कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। मृतका के पिता उन्नाव के पुरवा थाना अंतर्गत सुम्हारी खुर्द निवासी अमीन ने 9 जून को बंथरा थाने में मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री शालिमा बानो को उसका पति इरशाद, ससुर रज्जाक अली, जेठ इसरार अली, देवर इरफाक अली और गुफरान अली के अलावा सास व जेठानी लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


