यात्रियों की जुटी भीड़ तो फेरे बढ़ाकर बसों से भेजे गए
Lucknow News - लखनऊ के बस अड्डों पर होली के लिए घर जाने वालों की भीड़ देखी गई। आलमबाग डिपो से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष बसों की सुविधा है। यात्रियों की संख्या 35 हजार तक पहुंच गई है और ड्राइवर-कंडक्टर को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ के बस अड्डों पर होली पर घर पहुंचने वालों की भीड़ जुटी तो बसों के फेरे बढ़ाकर उन्हें भेजा गया। इस दौरान काफी संख्या में यात्री बस अड्डे के बाहर बसों के इंतजार खड़े नजर आए। जहां बसें आते ही यात्री धक्का मुक्की करके बसों में घुसते दिखे। इस बीच आलमबाग की सड़कों पर बसों की कतारें लगने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। आलमबाग डिपो के एआरएम राजेश सिंह बताते है कि बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। जहां के ज्यादा यात्री आते है वहां पर अतिरिक्त बसें लगातार भेजी जा रही हैं।
सबसे ज्यादा बसें दिल्ली और गोरखपुर रूट पर भेजी गई है। सुल्तानपुर निवासी प्रदीप शुक्ला बताते है कि हम लखनऊ में काम करते हैं, होली पर घर जाने के लिए बस पकड़ने आए थे। बसें आसानी से मिल रही हैं। नौ मार्च तक मिलेंगी अतिरिक्त बसें होली पर्व को देखते हुए 28 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। आमतौर पर लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से करीब 935 बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा अतिरिक्त बसें भी चलाई जा रही हैं। 4500 तक मिलेगा ड्राइवर-कंडक्टर को इनाम औसतन 300 किलोमीटर प्रतिदिन बस संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 360 रुपये प्रतिदिन की दर से 3600 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई कर्मचारी 10 दिन तक बस संचालित करता है तो 450 रुपये प्रतिदिन की दर से 4500 रुपये तक इनाम मिलेगा। कार्यशाला कर्मियों को 1800 से 2100 रुपये तक एकमुश्त मिलेगा। 18 शहरों के लिए चलाई गई बसें, भेजे गए 35 हजार यात्री लखनऊ के अंतराज्जीय आलमबाग बस टर्मिनल रोजाना 1000 से ज्यादा बसों का आवागमन हो रहा है। इस दौरान होली पर घर जाने वालों की भीड़ रही। इस भीड़ में 18 शहरों में जाने वाले यात्री थे। चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम ने बताया कि सबसे ज्यादा यात्री छोटी दूरी के लिए बस पकड़ने पहुंचे थे। बाहरी राज्यों को जाने वाली बसें भी उपलब्ध हैं। बीते 24 घंटे से बस अड्डे से करीब 35 हजार यात्री रवाना किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


