ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊशुभम सिनेमा से वसूला 16 लाख रुपए बकाया हाउस टैक्स

शुभम सिनेमा से वसूला 16 लाख रुपए बकाया हाउस टैक्स

कई अस्पताल व दुकानों से वसूला बकाया

शुभम सिनेमा से वसूला 16 लाख रुपए बकाया हाउस टैक्स
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 09 Oct 2018 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

छह दुकानें व एक भवन सील, 1.38 करोड़ रुपए हाउस टैक्स वसूलाकई अस्पताल व दुकानों से वसूला बकायालखनऊ। प्रमुख संवाददाताहाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगर नगम ने मंगलवार को कैंट रोड स्थित शुभम सिनेमाहाल से कुर्की की कार्रवाई के बाद 16 लाख रुपए वसूल किया है। इसके अलावा बकाया हाउस टैक्स जमा न करने पर एक भवन व छह दुकानें भी सील की गईं। अभियान के दौरान नगर निगम ने 1.38 करोड़ रुपए हाउस टैक्स वसूल किया है।शुभम सिनेमा पिछले कई वर्षों से बकाया हाउस जमा नहीं कर रहा था। नगर निगम ने बकाया जमा करने के लिए कई बार नोटिस भी भेजी थी लेकिन सिनेमा हाल मालिक पर कोई असर नहीं पड़ा। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार बड़े बकाएदारों के खिलाफ शुरू हुए अभियान के तहत मंगलवार को जोन एक के कर अधीक्षक राजेश सिंह ने राजस्व निरीक्षक उबैदुर्रहमान के सहयोग कुर्की की कार्रवाई शुरू की। नगर निगम की टीम ने सिनेमाहाल सील करना शुरू कर दिया। इस दौरान सिनेमा हाल के कर्मचारियों ने मालिकानों को जानकारी दी। आनन-फानन में 16 लाख रुपए जमा किया गया। बकाया टैक्स जमा होने पर नगर निगम की टीम वहां से वापस हुई। उधर बीएन रोड पर महावीर प्लाजा के दुकान संख्या 126/37 पर 516411 रुपए बकाया था। दुकान का मालिक भी नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहा था। नगर निगम की टीम ने दुकान को सील कर दिया। बाल्मीकि मार्ग पर शकील अहमद का भवन संख्या 32/45 को भी सील किया गया। इस भवन पर लगभग छह लाख रुपए बकाया हो चुका था। इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित होटल मून ने सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए एक लाख रुपए व मकबरा रोड स्थित भवन संख्या 33/019 (33/एन) के स्वामी मो. अहमद ने दो लाख रुपए जमा किए। जोन-3 के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड में कर अधीक्षक अनिल आनंद, दिलीप श्रीवास्तव, प्रीतम वर्मा, राजस्व निरीक्षक विवेक मिश्रा, प्रभाकर दयाल, स्वाती सिंह व शबाना फातमी के नेतृत्व में वसूली अभियान चलाया गया। यहां मो. आरिफ की पांच की दुकानें सील गईं। सीतापुर रोड स्थित भवन संख्या 643/135ए में पिछले कई वर्षों से दुकानों से चल रही थीं लेकिन हाउस टैक्स नहीं जमा हो रहा था। इसके अलावा इसी भवन में किराये पर चल रहे हिमसिटी अस्पताल ने सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर 3.50 लाख रुपए जमा कर दिया। उधर सीतापुर रोड पर भवन संख्या 643/190 के मालिक रंजीत सिंह ने 70 हजार रुपए, भवन संख्या 643/134 के मालिक अशोक कुमार ने 1,21,340 रुपए व इन्द्रपुरी शेवानी नगर में भवन संख्या 537एफ/049 के मालिक परनय किशन ने 1.25 लाख रुपए जमा किए। जोन सात के शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड में कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा व राजस्व निरीक्षक देवी शंकर दुबे ने भवन संख्या 529डी/1/026ए से एक लाख, 529डी/1/1981 कंचना बिहारी मार्ग स्थित शर्मा नर्सिग होम से 1.35 लाख रुपए, 529डी/1/2096 कंचना बिहारी मार्ग से 95 हजार रुपए, 655ए/001 आदिल नगर स्थित श्याम मिष्ठान भण्डार 30 हजार रुपए व 633/न्यू देवा रोड स्थित बाबा अस्पताल से 8,46,109 रुपए वसूल किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें