ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊघर में हुआ विस्फोट, दो बच्चे झुलसे

घर में हुआ विस्फोट, दो बच्चे झुलसे

थाना क्षेत्र के कटरा भोगचन्द के गेईपुरवा में सोमवार दोपहर बाद एक घर में हुए अचानक विस्फोट से वहां मौजूद दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उनको अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। यहां...

घर में हुआ विस्फोट, दो बच्चे झुलसे
हिन्दुस्तान संवाद,नवाबगंज (गोंडा)Mon, 29 Jan 2018 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के कटरा भोगचन्द के गेईपुरवा में सोमवार दोपहर बाद एक घर में हुए अचानक विस्फोट से वहां मौजूद दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उनको अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं नवाबगंज पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
सोमवार की दोपहर कटरा भोगचन्द के गेईपुरवा में ग्वाले के घर अचानक तेज धमाका हुआ। घर में खेल रहे कृष्णा पुत्र नन्दू (6) व गोवर्धन पुत्र रामधन (7) विस्फोट के चपेट में आ गए। दोनों बच्चे कुशीनगर के बघौली के रहने वाले हैं। यहां वह अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। बताया जा रहा है कि घर में किसी विस्फोटक पदार्थ के मौजूदगी के चलते यह हादसा हुआ है। घटना के तुरन्त बाद घायल कृष्णा और गोवर्धन को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अचानक हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें फैजाबाद रेफर कर दिया गया। एसओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें