इन अस्पतालों की ब्लड बैंक में खून उपलब्ध
Mar 02, 2026 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - होली के अवसर पर सड़क और अन्य हादसों के लिए अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई, बलरामपुर, सिविल और लोक बंधु अस्पतालों में 24 घंटे रक्त बैंक की सुविधा उपलब्ध है। निदेशक और सीएमएस ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

होली के मद्देनजर सड़क व अन्य हादसे में घायलों के लिये अस्पतालों में उपचार के लिये बेड आरक्षित किये गए हैं। इन अस्पतालों की ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में खून भी उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर घायलों को अस्पतालों में खून उपलब्ध होगा। केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई के अलावा बलरामपुर, सिविल और लोक बंधु अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। अस्पताल के निदेशक व सीएमएस ने ब्लड बैंक के प्रभारियों को होली के चलते जरूरी निर्देश जारी किये हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



