
कैंसर पीड़ित अंश को ड्रग ट्रॉयल में शामिल करने की उम्मीद बढ़ी
संक्षेप: Lucknow News - 21 वर्षीय अंश श्रीवास्तव, जो बड़ी आंत के कैंसर से जूझ रहे हैं, के इलाज की उम्मीद बढ़ी है। उनके पिता ने रूस सरकार से कैंसर वैक्सीन के ट्रायल में शामिल करने की अपील की थी, जिसे रूस ने सकारात्मकता से स्वीकार किया है। अंश की हालत गंभीर है, और यह ट्रायल वैक्सीन उनके जीवन की अंतिम उम्मीद हो सकती है।
बड़ी आंत के कैंसर से मुकाबला कर रहे 21 वर्षीय अंश श्रीवास्तव के बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है। पिता ने रूस सरकार से कैंसर की दवा के ट्रॉयल में बेटे को शामिल करने की मार्मिक अपील की है। रूस सरकार ने सकरात्मक रुख अपनाया। इस संबंध में रूस की तरफ से जवाब भी आया है। अंश श्रीवास्तव बीते दो वर्षों से कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार अब वैकल्पिक इलाज के रूप में ट्रायल वैक्सीन ही उनके जीवन की अंतिम उम्मीद हो सकती है। इसके बाद पिता मनु श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सहित रूस और साउथ कोरिया के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।

पत्र में कहा गया कि उनके पुत्र अंश को रूस में विकसित हो रहे कैंसर वैक्सीन के ट्रायल में शामिल किया जाए। ताकि बेटे के जीवन को बचाया जा सके। पत्र के जवाब में रूस की सरकार ने आगे की कार्रवाई शुरू करने का भरोसा दिलाया है। इस संबंध में 27 अक्तूबर को आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र में बताया गया है कि मनु श्रीवास्तव की अपील को विधिक प्रक्रिया के तहत विचार के बाद रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया गया है। पत्र पर चीफ कंसल्टेंट ऑफ वर्क विद सिटीजन के ओकुलकोवा वीएल के हस्ताक्षर हैं। पिता ने रूस सरकार के इस उत्तर पर आभार जाहिर किया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके पुत्र अंश के इलाज के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जवाब उनके परिवार के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




