राजधानी पहुंचे गृहमंत्री का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को राजधानी पहुंचे गए हैं। एयर पोर्ट पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्री व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह सीधे अपने सरकारी आवास चार...
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को राजधानी पहुंचे गए हैं। एयर पोर्ट पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्री व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह सीधे अपने सरकारी आवास चार कालिदास मार्ग पहुंचे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उनका पहले शाम छह बजे पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन आंधी के पूर्वानुमान के कारण समय से उनका विमान विलम्ब से उड़ सका। शाम 6:50 बजे लखनऊ एयर पोर्ट पहुंचने प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह, विधायक डा. नीरज बोरा, अविनाश त्रिवेदी, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, महामंत्री पुष्कर शुक्ला, त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया। वहां से सीधे अपने सरकारी आवास पहुंचे जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इंजतार कर रहे थे। देर रात तक वह लोगों से मिलते रहे। गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।