ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊहोमगार्ड एसोसिएशन ने दी आंदोलन चेतावनी

होमगार्ड एसोसिएशन ने दी आंदोलन चेतावनी

उप्र होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की मासिक बैठक शुक्रवार को बुलाकी अड्डा स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गहन मंथन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष...

होमगार्ड एसोसिएशन ने दी आंदोलन चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 15 Jun 2018 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

उप्र होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की मासिक बैठक शुक्रवार को बुलाकी अड्डा स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गहन मंथन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रामेंद्र कुमार यादव ने बताया कि विभाग के वैतनिक अधिकारी की ओर से जवानों के खिलाफ बिना साक्ष्य व सबूत के एकपक्षीय कार्यवाही की जा रही है। जिससे प्रदेश भर के जवानों व पदाधिकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि इस प्रकार की एकतरफा कार्यवाही पर रोक नहीं लगाई तो जवान आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक में उप्र पश्चिमी का कार्यभार सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को सौंपा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें