ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरात 10 बजे तक पकड़ेंगे छुट्टा जानवर

रात 10 बजे तक पकड़ेंगे छुट्टा जानवर

नगर निगम छुट्टा जानवरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक छुट्टा जानवर पकड़े जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों को ड्यूटी लगायी गयी है। जानवरों को पकड़ने का काम...

रात 10 बजे तक पकड़ेंगे छुट्टा जानवर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 11 Feb 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम छुट्टा जानवरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक छुट्टा जानवर पकड़े जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों को ड्यूटी लगायी गयी है। जानवरों को पकड़ने का काम दो शिफ्टों में होगा। सुबह की शिफ्ट में 10 बजे से दो बजे तक जानवर पकड़ेंगे और इसके बाद दो बजे से रात के 10 बजे तक दूसरी शिफ्ट में पकड़े जाएंगे। पकड़े जाने वाले जानवरों को कान्हा उपवन में रखा जाएगा। यह जानकारी पशु चिकित्साधिकारी अरविन्द राव ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें