होली के रंगों संग दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

Mar 14, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - फोटो-------- लखनऊ, संवाददाता। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ मैनेजमेंट

होली के रंगों संग दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

फोटो-------- लखनऊ, संवाददाता।हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन और सेक्टर-25 इंदिरा नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इंदिरा नगर सेक्टर 25 के रामायण पार्क में होली मिलन समारोह एवं महिला सम्मान 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आशीर्वाद से एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सर्वप्रथम भारत की भावना को समर्पित कर 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, अन्य अतिथि में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक जय देवी कौशल व ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी मुकेश शर्मा व पवन कुमार सिंह, पूर्व सांसद कौशल किशोर, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला आदि रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, दीप प्रज्जवलन से हुआ। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज में सकारात्मक बदलाव की अहम प्रक्रिया है।समारोह में महिला सम्मान 2026 के तहत समाज, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, पत्रकारिता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सरिता शर्मा, डॉ. तारु सक्सेना, प्रो. मंजुला उपाध्याय, निशा गुप्ता, प्रो. अपर्णा मिश्रा, प्रो. मंजू अग्रवाल, आकांक्षा अस्थाना, अनामिका यादव, इंदु भदौरिया, रचना गोविल, स्निग्धा रितेश, डॉ. शुभा शुक्ला, डॉ. अंजली गुप्ता, मेजर अंजना श्रीवास्तव, प्रो. वीना सिंह शामिल रहीं। सभी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह में सेक्टर-25 इंदिरा नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसके श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता जिंदल, डॉ. अलका निवेदन, मनीषा पांडेय आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।