चार को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी मेट्रो

Mar 02, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - होली के दिन 4 फरवरी को लखनऊ मेट्रो सेवा दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी। इसके बाद, मेट्रो रात 10.30 बजे तक चलेगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे गीले या रंग से भीगे वस्त्रों में यात्रा न करें, ताकि ट्रेन और स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे।

चार को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी मेट्रो

होली वाले दिन चार फरवरी को दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो रेल सेवा बंद रहेगी। मेट्रो रेल के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे के बाद रात 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन एवं मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन टर्मिनल से यह सेवाएं पूर्व की तरह संचालित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि होली के अवसर पर गीले या रंग से भीगे वस्त्रों में यात्रा करने से परहेज करें, जिससे ट्रेन एवं स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।