ट्रेंडिंग न्यूज़

होली मिलन

लखनऊ। फाग के रंग और फूलों की होली के बीच स्वर इंडिया असोसिएशन की ओर से पेपरमिल कॉलोनी स्थित कैफी आजमी प्रेक्षागृह में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। प्रभु के सहारे हांको गाड़ी…, होरी...

होली मिलन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 09 Mar 2018 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। फाग के रंग और फूलों की होली के बीच स्वर इंडिया असोसिएशन की ओर से पेपरमिल कॉलोनी स्थित कैफी आजमी प्रेक्षागृह में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। प्रभु के सहारे हांको गाड़ी…, होरी कन्हैया संग चलो खेलो होरी...मोरी भीगे रेशम चुनर कैसे खेलूं होरी...जैसे गीतों से गायिका अल्पना मेहरोत्रा ने फागोत्सव की शुरुआत की। पेपर मिल कॉलोनी महिला मंडल की सदस्यों ने इस मौके पर भजन और नृत्य के जरिये शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मिष्टी सिन्हा ने राजस्थान का घूमर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के बीच कीर्ति सिन्हा, मीना वर्मा, कनक सिंह ने फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के गीतों पर डांस कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पेपर मिल कॉलोनी महिला मंडल की अध्यक्ष नीरा पांडेय, सचिव शोभना रायजादा, कोषाध्यक्ष अनीता चांदना, उपाध्यक्ष संतोष बाला, संयुक्त सचिव कुसुम बहुगुणा, प्रिया सिन्हा, मंजू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें