भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बदलेगी यूपी की किस्मत! बढ़ेगा व्यापार, लगेंगे उद्योग
Lucknow News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया है। इस समझौते से कैंसर रोधी दवाओं, रत्न-आभूषण और कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क समाप्त हो जाएगा, जिससे भारतीय उत्पादों की अमेरिकी बाजारों में पहुंच आसान होगी।

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के बाद सब ये जानने को उत्सुक हैं कि इससे देश को क्या-क्या लाभ मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने रविवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश और प्रदेश के लाखों व्यापारियों के लिए समृद्धि के द्वार खोलेगा।
उन्होंने कहा कि कैंसर रोधी दवाओं, जीवन रक्षक दवाओं, रत्न-आभूषण और कृषि उत्पादों (फल-सब्जियों) पर अब कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा। चाय, कॉफी, मसाले, सिल्क और स्मार्टफोन जैसे उत्पादों को शुल्क-मुक्त अमेरिका भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय उत्पादों की पहुंच अमेरिकी बाजारों में आसान होगी, जिससे स्थानीय उद्योगों और व्यापार में भारी वृद्धि सुनिश्चित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



