विक्टोरिया स्ट्रीट पर निकला यौमे आशूर का जुलूस, कर्बला तालकटोरा की ओर रवाना
लखनऊ के नाजिम साहब के इमामबाड़े से 10वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक यौमे आशूर जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट पर निकला। जुलूस में अज़ादार मातमी अंजुमनें और समुदाय के लोग शामिल हुए। रास्ते में राहत की व्यवस्था की गई और फिज़ा में 'या हुसैन' के नारे गूंज रहे थे। जुलूस कर्बला तालकटोरा की ओर बढ़ा।
लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। नाजिम साहब के इमामबाड़े से 10वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक यौमे आशूर जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट पर रवाना हो गया है। तपती गर्मी में अज़ादारों को राहत देने के लिए रास्ते में जगह-जगह कालीन बिछाई गई है। जुलूस में मातमी अंजुमनें सीना-ज़नी करती हुई आगे बढ़ रही हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग, सभी पुरसोज़ अंदाज़ में मातम में शरीक हैं। फिज़ा में "या हुसैन" की दर्दभरी सदाएं गूंज रही हैं, जो माहौल को और भी अधिक ग़मगीन बना रही हैं। जुलूस के पूरे रास्ते पर अज़ादारों की प्यास बुझाने के लिए सबीलें लगाई गई हैं। यह जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट से होता हुआ कर्बला तालकटोरा की ओर रवाना होगा, जहां शाम चार बजे तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्बला तालकटोरा पहुंचने पर ताज़िया को विधिवत सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


