ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊहिन्दुस्तान मिशन शक्ति:  लखनऊ की शालिनी स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को कर रहीं जागरूक 

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति:  लखनऊ की शालिनी स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को कर रहीं जागरूक 

राजधानी लखनऊ के इन्दिरा नगर में रहने वाली शालिनी पाण्डेय महिला स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का कार्य कर रही हैं। साथ ही उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रयासरत हैं। मौजूदा समय लखनऊ में 20...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति:  लखनऊ की शालिनी स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को कर रहीं जागरूक 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 19 Dec 2020 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी लखनऊ के इन्दिरा नगर में रहने वाली शालिनी पाण्डेय महिला स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का कार्य कर रही हैं। साथ ही उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रयासरत हैं। मौजूदा समय लखनऊ में 20 स्थानों पर काम कर रही हैं। स्कूलों, मलिन बस्तियों में जाकर वुमेन हाइजीन क्यों जरूरी है यह बता रही हैं।

शालिनी ने बताया कि मलिन बस्तियों में संस्थाएं सेनेटरी पैड तो बांटती हैं लेकिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं फिर पुराने ढर्रे पर आ जाती हैं। ऐसे में मलिन बस्तियों की महिलाओं के समूह बनाने का प्रयास कर रही हैं। समूह बन जाएंगे तो उन इलाकों में सेनेटरी पैड एटीम एक एनजीओ की मदद से लगवा देंगी। इससे मासिक धर्म के कारण बेटियों की पढ़ाई नहीं छूटेगी। अब तक तीन स्कूलों में पैड एटीएम मशीन लगवाने में मदद की है। 30 अन्य सरकारी स्कूलों से बातचीत चल रही है जहां ऐसी मशीनें लगाई जा सकें। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी इस कार्य में मदद के लिए आगे आ रही हैं। 

शालिनी पिछले पांच पांच साल से समाजसेवा से जुड़ी हैं। हाल ही में राजधानी के फरीदीनगर में 150 महिलाओं को वुमेन हाइजीन के लिए जागरूक किया, उनको सेनेटरी पैड्स बांटे। सीतापुर में 250 महिलाओं को जागरूक किया। अब तक 500 से अधिक महिलाओं को जागरूक कर चुकी हैं। लॉकडाउन के दौरान रात में पशुओं को खाना खिलाया। चेतना स्कूल के दो मूक बधिर बच्चों को गोद लिया हुआ है। इसके अलावा 101 गरीब बेटियों का विवाह भी करा चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें