लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


लुलु मॉल में काम करने वाली 25 वर्षीय हिंदू युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वहां के कैश सुपरवाइजर मो. फरहाज उर्फ फराज ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे होटल और घर ले जाकर शोषण करने लगा। रुपये और जेवर भी वसूले। विरोध पर युवती को जमकर पीटा और सिगरेट से हाथ जलाए। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़ित युवती मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद की रहने वाली है।
वह लुलु मॉल में नौकरी करती है। उसने मॉल के कैश सुपरवाइजर मो. फरहाज उर्फ फराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक फराज कुछ माह पहले उसे बहाने से अपने घर पर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बदहवाश हो गई। फराज ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। होश आने पर जानकारी हुई। विरोध पर उसने पीटा और सिगरेट से दागा। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। फराज ने रुपये और जेवर भी हड़प लिए। कई बार होटल और घर ले गया। वहां शोषण करता विरोध पर पीटता था। लोक लाज के कारण उसने किसी से शिकायत नहीं की। बीते कुछ दिन से फरार की प्रताड़ना और बढ़ गई। इससे त्रस्त होकर उसके खिलाफ सोमवार को उसने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपित फराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फराज मूल रूप से अयोध्या के घोसियाना पहाड़गंज रामनगर का रहने वाला है। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी : पीड़िता का आरोप है कि उसने जब फराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो फराज ने उसे और परिवारीजन को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे और परिवार को बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से उसका जुर्म बर्दाश्त करती रही। कुछ दिन से उसकी प्रताड़ना और बढ़ गई थी। इससे त्रस्त होकर थाने में शिकायत की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।