ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े

उमराव माल की तरफ बढ़ रहे कार्यकताओं को पुलिस ने रोका लखनऊ। संवाददाता फिल्म...

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 13 Aug 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उमराव माल की तरफ बढ़ रहे कार्यकताओं को पुलिस ने रोका

लखनऊ। संवाददाता

फिल्म लाल सिंह चड्ढा का विरोध थम नहीं रहा है। शनिवार को हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उमराव माल में फिल्म का शो रुकवाने का एलान किया। जिसके बाद कार्यकर्ता माल की तरफ कूच कर गए। सूचना मिलते महानगर पुलिस भी पहुंच गई। जहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी समेत 15 लोगों को हिरासत में कोतवाली ले जाया गया। जहां से उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।

शिशिर चतुर्वेदी के अनुसार फिल्म का विरोध करने के लिए वह लोग उमराव माल जा रहे थे। वह लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। माल की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। शिशिर के मुताबिक फिल्म में गलत चित्रण किया गया है। जिसके चलते वह लोग शो रुकवाना चाहते थे। इंस्पेक्टर महानगर केके तिवारी ने बताया कि शिशिर चतुर्वेदी और उनके साथी फिल्म का पोस्टर जलाने का प्रयास कर रहे थे। जिस पर उन्हें रोका गया। सभी को कोतवाली लाया गया है। जहां बातचीत के बाद निजी मुचलका भरने पर उन्हें छोड़ा गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें