Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsHigh-Voltage Line Accident Sixth Grader Dies in Bijnor
नहाने गया था छात्र, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम

नहाने गया था छात्र, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम

संक्षेप:

Lucknow News - बिजनौर में एक कक्षा छह के छात्र सौरभ की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह छत पर स्नान करने गया था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 09, 2026 01:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने छात्र की मौत की पुष्टि की। अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की पर उन्होंने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। अयोध्यापुरी फेज-तीन निवासी रविंद्र कुमार के परिवार में पत्नी शशि, बेटा सोनू, रितेश, सौरभ (15) और बेटी शालिनी हैं। शशि ने बताया कि रविंद्र कुमार प्रयागराज गए हैं। गौतम बुद्ध स्कूल में कक्षा छह का छात्र सौरभ दोपहर में छत पर स्नान करने गया था। तभी घर के पास से निकली हाईटेंशन लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तारों के आपस में टकराने के बाद छत पर लगी स्टील की ग्रिल से टकरा गए। सौरभ ग्रिल के पास ही था। वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग और पड़ोसी छत पर पहुंचे। वहां देखा कि सौरभ छत पर पड़ा हुआ था। परिवार के लोग छात्र को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को छात्र के मौत की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बिजनौर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते हैं। फिलहाल उन्हें समझाया जा रहा है। लेकिन वह जैसा चाहेंगे, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।