Lucknow News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News: संदना के नहोइया चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने 45 वर्षीय छोटेलाल कश्यप की मौत हो गई। वह रात में पैदल घर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज से हादसे की जांच की जा रही है।

Lucknow News: संदना (सीतापुर), संवाददाता संदना के नहोइया चौराहे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार वाहन ने वाहन ने अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।संदना के बरबटपुर खालेगढ़ी निवासी छोटेलाल कश्यप (45) गुरुवार रात किसी काम से निकले थे। रात में छोटेलाल पैदल ही घर लौट रहे थे। वह नहोईया चौराहे के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संदना थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक छोटेलाल क पत्नी रामदुलारी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे कैसे और किस गाड़ी से हादसा हुआ है।


