पांच हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती, अत्याधुनिक कैमरों से निगरानी
Lucknow News - बसंत कुंज में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 5000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा को छह सुपर जोन और नौ जोन में बांटा गया है। संदिग्धों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक कैमरे और खुफिया एजेंसियां सक्रिय रहेंगी। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

बसंत कुंज में प्रेरणा स्थल पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। प्रेरणा स्थल और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा छह सुपर जोन और नौ जोन में बांटी गई है। अत्याधुनिक कैमरों से 24 घंटे संदिग्धों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हैं। इससे पहले पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य आलाअफसरों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा का खाका तैयार किया। जेसीपी कानून एवं व्यवस्था ने बताया कि फील्ड में कुल 3035 पुलिस कर्मियों को लगाया जा रहा है।
इनके अलावा पीएसी की पांच कंपनी, एक कंपनी आरएफ, छह पुलिस उपायुक्त, नौ अपर पुलिस उपायुक्त, 29 एसीपी, 101 इंस्पेक्टर, 940 दरोगा, तीन बम निरोधक दस्ता, एक एंटी माइंस टीम, पांच एंटी सैबोटाज चेक टीम, एक टीम एटीएस, मुख्य आरक्षी 1868, होमगार्ड 126, इसके अलावा एलआईयू और खुफिया एजेंसियां तैनात रहेंगी। अफवाह फैलाने वाले होंगे गिरफ्तार जेसीपी ने बताया कि संदिग्धों पर सीसी कैमरों और अन्य तरीकों से नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए नौ पुलिस टीम बनाई गई हैं। आठ आठ घंटे की ड्यूटी तीन सिफ्टों में लगाई गई है। सोशल मीडिया पर किसी ने गलत पोस्ट की। अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो तत्काल उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


