Lucknow News: शहीद के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Lucknow News: - पत्नी गांव गई थीं, लौटीं तो घर बिखरा मिला - पुलिस ने सीसीटीवी कैमार

Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र में शहीद हुए जवान के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। घटना के वक्त शहीद की पत्नी गांव गई थी। मंगलवार रात घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और कीमती जेवर समेत जरूरी सामान गायब है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। एकता नगर साहू कॉलोनी निवासी शहीद शैलेंद्र सिंह तोमर की पत्नी प्रतिभा सिंह ने बताया कि वह 11 जुलाई को अपने गांव गई थी। 14 जुलाई मंगलवार रात को जब वह घर वापस लौटीं तो मेन गेट और कमरों के ताले टूटे हुए थे।
अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर घर से सोने की दो अंगूठियां, सोने की बालियां, सोने का लॉकेट, चांदी की दो जोड़ी पायल ले गए। इसके अलावा सिलेंडर, गैस चूल्हा, मिक्सी, प्रेस, बर्तन, मोबाइल चार्जर और जरूरी दस्तावेज भी चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रतिभा सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गली-मोहल्ले में संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


