लखनऊ में सीजन का सबसे गर्म दिन, तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
लखनऊ में सोमवार को तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अगले दो दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार से नमी वाली हवा के आने से तापमान में गिरावट आएगी।

हवा में नमी घटने के साथ सोमवार को लखनऊ में तेज धूप ने असर दिखाया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 28.6 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन लखनऊ को तपिश और परेशान करेगी। पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर सक्रिय है लेकिन इसका असर पहाड़ी राज्यों तक सीमित है। यूपी में पछुआ तेज चल रही है जो गर्म है। ऊपर से आसमान साफ होने से सूरज की तपिश सीधे धरती की परत को गर्म कर रही है। सोमवार को हवा में नमी न्यूनतम 24 फीसदी तक सिमट गई जिससे तपिश ज्यादा बढ़ी। दिन में बाहर निकलने वालों को धूप झुलसाती महसूस हुई। मौसम विभाग के पारे ने दिन में दो बजे के आसपास ही 43 पार कर लिया था, हालांकि ढाई बजे तक यह 42.8 पर आ गया। तब प्रचंड गर्मी के कारण सड़क से लेकर इमारतों की सतह तपने लगी, जिनको इस बीच जाम में फंसना पड़ा उनको गर्मी ने ज्यादा सताया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से अगले 48 घंटे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है。
नम हवा से दो दिन बाद नीचे आएगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से पुरवा थोड़ा जोर पकड़ेगी। पूर्व दिशा से बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही यह हवा नमी लाएगी जिससे तपिश मामूली रूप से कम होगी। अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट होगी लेकिन न्यूनतम बढ़ेगा। साथ ही गर्मी के साथ उमस भी परेशान करेगी।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


