पांच क्लीनिकों में छापेमारी, नोटिस
काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दोना गांव में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया। कई संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने पांच क्लीनिक को नोटिस जारी किया है, जिसमें अप्रशिक्षित लोगों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दोना गांव में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ ताबड़-तोड़ अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कई संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। नियमों को ताक पर रखकर चल रही पांच क्लीनिक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। काकोरी सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध अस्पताल और क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ईएसआई के क्रम में टीम ने मिश्रीलाल क्लीनिक, आसय प्रसाद क्लीनिक, सुख क्लीनिक, संदीप मेडिकल एंड क्लिनिकल सेंटर और जैनब क्लीनिक में छापेमारी की। जांच में सामने आया कि इन क्लीनिकों में अप्रशिक्षित लोगों के जरिए मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी नियमानुसार नहीं हो रहा था। टीम ने क्लीनिक बंद करवाने के साथ ही संचालकों को नोटिस जारी कर पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी。
हड़कंप मचा
अवैध क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की सख्ती से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालक क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अवैध क्लीनिकों का ब्योरा जुटा रहा है। जल्द ही बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


