Lucknow News: सिविल अस्पताल में बेड पर कॉकरोच मिलने पर कंपनी को चेतावनी, रोगी के पास घूम रहे कॉकरोच का वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ के सिविल अस्पताल में प्रति वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद कॉकरोच और खटमल वापिस आने लगे हैं। हाल ही में एक वीडियो में मरीजों के बेड पर कॉकरोच ब्रेकिंग दिखे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अस्पताल निदेशक ने पेस्ट कंट्रोल कंपनी को चेतावनी दी है कि सुधार नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

 सिविल अस्पताल में बेड पर कॉकरोच मिलने पर कंपनी को चेतावनी,  रोगी के पास घूम रहे कॉकरोच का वीडियो वायरल
सिविल अस्पताल में बेड पर कॉकरोच मिलने पर कंपनी को चेतावनी, रोगी के पास घूम रहे कॉकरोच का वीडियो वायरल

Lucknow News: सुशील सिंह, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। सिविल अस्पताल में कीट नियंत्रण (पेस्ट कंट्रोल) पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद वार्ड के बिस्तरों पर कॉकरोच व खटमल घूमते नजर आ रहे हैं। अस्पताल के लावारिस वार्ड (पद्मश्री एससी राय वार्ड) में मरीजों के बेड पर घूम रहे कॉकरोच का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को चेतावनी दी है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। करीब 400 बेड वाले सिविल अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल का जिम्मा एक निजी कंपनी के पास है।

मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने वार्ड का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों ने कॉकरोच होने की शिकायत की, जिस पर निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई।निदेशक ने पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को तलब कर व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रभावी सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow News: सिविल अस्पताल में बेड पर कॉकरोच मिलने पर कंपनी को चेतावनी, रोगी के पास घूम रहे कॉकरोच का वीडियो वायरल