Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsHaryanvi Actress Attempts Self-Immolation Over Alleged Exploitation by Film Producer
अभिनेत्री व सिंगर ने किया आत्मदाह का प्रयास

अभिनेत्री व सिंगर ने किया आत्मदाह का प्रयास

संक्षेप: Lucknow News - - हरियाणवी एवं देहाती फिल्म के निर्माता पर शोषण का आरोप ⦁ - बड़ी बहन और अभिनेत्री व सिंगर ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 6 Sep 2025 07:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

हरियाणवी व देहाती फिल्म की अभिनेत्री व गायिका ने शनिवार दोपहर लामार्ट चौराहा टैंगो थ्री के पास खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उसे बचा लिया। पीड़िता फिल्म निर्माता उत्तर कुमार पर शोषण और गाजियाबाद के शालीमार थाने की पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता हापुड़ के पिलखुवा इलाके की रहने वाली है। वह बड़ी बहन और चार साल के बेटे के साथ शनिवार को लखनऊ पहुंची। इसके बाद लमार्ट चौराहा टैंगो थ्री के पास पहुंचकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उसे पकड़ लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद गौतमपल्ली थाने लेकर पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह हरियाणवी और देहाती फिल्म की अभिनेत्री व सिंगर है। फिल्म निर्माता उत्तर कुमार ने उसका शोषण किया है। उसने उत्तर कुमार के खिलाफ गाजियाबाद के शालीमार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह धमकी दे रहा है। इस संबंध में गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। थाने द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में अभिनेत्री का उत्तर कुमार से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना में अभिनेत्री द्वारा लगाए गए आरोप निराधार निकले। उनकी पुष्टि नहीं हो सकी। अंतिम पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर डाला था वीडियो तीन दिन पूर्व अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला था। सीएम ने न्याय की गुहार की थी। उसने कहा था कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह जान दे देगी। इसके बाद वह बहन और बेटे के साथ लखनऊ पहुंची थी।