
श्रावणी पूर्णिमा पर हनुमान जी लगाया गया 101 किलो लड्डुओं का भोग
Lucknow News - श्रावणी पूर्णिमा पर हनुमान सेतु स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में 101 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया गया। सपना गोयल ने कहा कि परमात्मा से जुड़ने का मार्ग आत्मज्ञान से संभव है और सुंदरकांड का नियमित पाठ...
श्रावणी पूर्णिमा के दिन शनिवार को ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर हनुमान सेतु स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में 101 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। श्री परमान्द हरि हर मंदिर की संस्थापिका सपना गोयल की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर पर अपने संदेश में सपना गोयल ने कहा कि परमात्मा से जुड़ने का मार्ग, आत्मज्ञान से ही संभव है। सुंदरकांड का नियमित पाठ इस दिशा में व्यक्ति के सुप्त बल को जागृत करता है और उसका सम्पूर्ण जीवन ही आनंदमयी और सुंदर बना देता है। सुंदरकांड के नियमित पाठ से केवल सनातनियों का ही नहीं बल्कि हर समाज के अनुयायियों का कल्याण सम्भव है।
सुंदरकांड के पाठ में सुंदर विश्व की कामना का भाव निहित है। सपना गोयल ने कहा कि यह वक्त की पुकार है कि सभी सनातनी मातृशक्तियां, अपने-अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति के परिवेश में ढालें। जीवन को खुशियों से भरने के लिए बच्चों को सनातन धर्म की पूर्ण जानकारी दें। जैसे देवी मां अंजना ने अपने पुत्र हनुमान जी को संस्कारवान बनाया था। उनके अनुसार जीवन में जननी और जन्मभूमि दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




