हनुमान जयंती कल मनाई जाएगी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। इस बार हनुमान जयंती दो अप्रैल को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल

हनुमान जयंती कल मनाई जाएगी

लखनऊ, संवाददाता। इस बार हनुमान जयंती दो अप्रैल को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र में भगवान शिव ने अपने अंश 11वें रूद्र से माता अंजना के गर्भ से हनुमान जी के रूप में जन्म लिया, जिसे श्री हनुमान जयंती के रूप में मनाते है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ बुधवार सुबह 07:06 बजे से होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन गुरुवार सुबह 07:41 बजे पर होगा। उदयातिथि के अनुसार हनुमान जयंती दो अप्रैल गुरुवार को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11:45 से 12:35 बजे अभिजीत मुहूर्त में करना श्रेष्ठ है।आचार्य

पं. आनंद दुबे ने बताया कि मंगल ग्रह भी गोचर में दो अप्रैल को दिन में 03:37 बजे शनि की कुंभ राशि से निकलकर गुरू की मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां सूर्य शनि के साथ युति बनाएंगे। ज्योतिषाचार्य पं. रवि प्रकाश मिश्र ने बताया कि हनुमान जी का जन्म दिन के समय हुआ था। हनुमान जी कलयुग में सर्वाधिक पूजे जाने वाले देवता हैं। हनुमान जी भगवन शिव के अवतार हैं। इनकी पूजा तत्काल फल देने वाली है। इन्हें हनुमान, संकटमोचन, बजरंगबली, महावीर, पवन पुत्र, आंजनेय, केसरीनंदन आदि नामों से पुकारा जाता है। ज्योतिर्विद पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि हनुमान जी को ग्राम देवता के रूप में भी पूजा जाता है। ये शक्ति, तेज और साहस के प्रतीक है। हनुमान भक्त इस दिन व्रत रख कर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का पूजन कर भजन-कीर्तन करते हैं। इस दिन व्रत रखकर श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत लाभदायक होता है। लाल वस्त्र, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर चमेली के तेल का लेप, बेसन के लडडू और बूंदी से ये शीघ्र प्रसन्न होते है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।