ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ24 से हज यात्रा के लिए प्रशासन ने तेज की तैयारियां

24 से हज यात्रा के लिए प्रशासन ने तेज की तैयारियां

पवित्र हज यात्रा 24 जुलाई से शुरू हो रही है। लखनऊ से हाजियों को लेकर पहली फ्लाइट 24 जुलाई को मदीना के लिए रवाना होगी। पवित्र हज यात्रा को बहुत कम दिन बचे हैं। इसे देखते हुए हज हाउस और प्रशासन ने अपनी...

24 से हज यात्रा के लिए प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 19 Jul 2017 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

पवित्र हज यात्रा 24 जुलाई से शुरू हो रही है। लखनऊ से हाजियों को लेकर पहली फ्लाइट 24 जुलाई को मदीना के लिए रवाना होगी। पवित्र हज यात्रा को बहुत कम दिन बचे हैं। इसे देखते हुए हज हाउस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट में बुधवार को हज यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया 24 से लगातर फ्लाइट चालू रहेंगी। हर दिन राजधानी से करीब तीन फ्लाइट जाएंगी। जिसमें हर फ्लाइट में औसतन 300 हज यात्री रहेंगे। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखे अधिकारी हज यात्रा पर पर जाने वाले यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाए। हज यात्रियों के प्रस्थान करने से पहले उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने बैठक में हज यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिए। यात्रियों को पहुंचाने के लिए लगेंगी बस हज हाउस से अमौसी एयरपोर्ट तक हर फ्लाइट के लिए हज यात्रियों को पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया जाएगा। हज यात्रियों के सहयोग व सुरक्षा के लिए हज हाउस पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। महिला पुलिसकर्मी भी पर्याप्त मात्रा में तैनात होंगी। जिलाधिकारी ने हज यात्रा के दौरान लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर खास कर हज हाउस से अमौसी एयरपोर्ट के बीच ट्रैफिक को नियंत्रित किए जाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान रोड पर भीड़ और जाम न होने पाए। सड़क पर गाड़ियों की पार्किंग न होने दी जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें