ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रकाश पर्व पर राजनाथ सिंह यहियागंज गुरुद्वारे में करेंगे शिरकत

प्रकाश पर्व पर राजनाथ सिंह यहियागंज गुरुद्वारे में करेंगे शिरकत

यहियागंज गुरुद्वारे में सिखों के चौथे गुरु गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व शुक्रवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर फूलों से गुरु का विशेष दीवान सजाया जाएगा। समारोह में गृहमंत्री...

प्रकाश पर्व पर राजनाथ सिंह यहियागंज गुरुद्वारे में करेंगे शिरकत
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 23 Oct 2018 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

यहियागंज गुरुद्वारे में सिखों के चौथे गुरु गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व शुक्रवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर फूलों से गुरु का विशेष दीवान सजाया जाएगा। समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। गुरुद्वारे के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गुरुद्वारे के हेडग्रंथी गृहमंत्री राजनाथ सिंह को गुरु घर का सम्मान सिरोपा भेंट करेंगे। वहीं दिल्ली से आ रहे रागी भाई चमनजीत सिंह अपनी मधुर वाणी में शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें