Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGurjar Gang Assaults Youth Near Nigohan Police Station Viral Video Emerges
निगोहां थाने के पास गुर्जर गैंग ने युवक पर लाठियां बरसाईं

निगोहां थाने के पास गुर्जर गैंग ने युवक पर लाठियां बरसाईं

संक्षेप: Lucknow News - निगोहां थाने के पास गुर्जर गैंग ने एक युवक पर हमला किया। युवक को पकड़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और लाठियों से भी प्रहार किया गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी अनुज...

Fri, 24 Oct 2025 11:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

निगोहां, संवाददाता। निगोहां थाने से चंद कदम पर शुक्रवार दोपहर गुर्जर गैंग ने जमकर उपद्रव किया। हाईवे पर एक युवक को पकड़ा और उसे दौड़ा-दौड़कर पीटा। इसके बाद लाठियां बरसाईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने गुर्जर गैंग के अनुज रावत और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करनपुर निवास संजय रावत के मुताबिक 13 अक्टूबर को भाई आशीष मोहनलालगंज के बिंदौवा में रहने वाली बहन सरोज के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था।

वहां आशीष का विवाद अनुज रावत से हो गया। उसके साथियों ने भाई को जमकर पीटा था। जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को फिर अनुज का भाई से विवाद हुआ। भाई आशीष शुक्रवार को निगोहां थाने में अनुज और अन्य हमलावरों के खिलाफ तहरीर देने जा रहा था। इस बीच अनुज और उसके साथियों ने भाई को घेर लिया। थाने के पास ही हाईवे पर दौड़ा लिया। दौड़ा-दौड़ाकर भाई को पीटा। इसके बाद लाठियां बरसाई। भाई मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर राहगीर और पुलिस कर्मी पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। संजय ने बताया कि आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमलावर अनुज और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।