बिजनौर में पूर्व सांसद के घर पर चली गोली

Feb 14, 2026 03:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -पूर्व सांसद के घर पर उनका निजी ड्राइवर परिवार के साथ रहता है -घटना शुक्रवार

बिजनौर में पूर्व सांसद के घर पर चली गोली

लखनऊ, संवाददाता। बिजनौर थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पूर्व सांसद डॉ सावित्री बाई फुले के आवास पर गोली चली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन वहां कोई दिखाई नहीं पड़ा। गोली पूर्व सांसद के आवास में बने टीन शेड की चादर को चीरती हुई कमरे में जा गिरी। गलीमत रही की गोली किसी के लगी नहीं। पूर्व सांसद के निजी चालक ने अज्ञात के खिलाफ बिजनौर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बिजनौर रोड स्थित ओमेक्स सिटी निवासी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह बहराइच की पूर्व सांसद के निजी ड्राइवर हैं।

राजेश अपने परिवार के साथ पूर्व सांसद के ओमेक्स सिटी स्थित निजी आवास में रहते है। राजेश ने बताया कि 13 फरवरी की देर शाम को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह आवाज सुनते ही कमरे से बाहर निकले। लेकिन उन्हें कोई बाहर नहीं दिखाई दिया। जब वह कमरे में पहुंचे तो गोली जमीन में पड़ी थी। यह देखकर वह घबरा गए और छत की ओर देखने लगे। कि छत में पड़े टीन शेड में एक छेद दिखा। लेकिन गनीमत यह रही कि घटना के समय कमरे में मौजूद लोगों को गोली नहीं लगी। राजेश ने बताया कि गोली किसने चलाई और कहां से आई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ड्राइवर ने घटना की जानकारी पूर्व सांसद डॉ.सावित्री को दी। इसके बाद पीड़ित ने बिजनौर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आगे की जांच कर रही है। अपराध की लिस्ट सुनील तिवारी बिजनौर: पूर्व सांसद के घर में चली गोली पूर्व सांसद के घर पर उनका निजी ड्राइवर परिवार के साथ रहता था घटना शुक्रवार देर शाम की, ड्राइवर ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट एसटीएफ में चार गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार उड़ीसा से गंजा लाकर लखनऊ समेत कई जिलों में करते थे सप्लाई ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे आठ 8 कुंतल गांजा आलमबाग: शादी से घर लौट रहे युवक को बेकाबू वाहन ने रौंदा -वहां से निकल रहे डिलीवरी ब्वॉय ने युवक को पहुंचा लोक बंधु अस्पताल -सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा आरोपी कार सवार, ब्रेजा कार से हुई टक्कर हुसैनगंज: अधिक शराब पीने अधेड़ ट्रेन पटरी पर गिरा -ट्रेन से कटने से गई अधेड़ की जान, परिवार में मचा कोहराम -पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा सरोजनीनगर: ट्रेन की चपेट में आने वाले युवक की शिनाख्त -मां की तबीयत खराब होने पर ट्रेन से जा रहा था झारखंड -12 फरवरी को चलती ट्रेन से गिरा था पिपरसंड के पास ठाकुरगंज: शादी समारोह के दौरान दुल्हन के कमरे जेवरात भरा बैग चोरी घटना 10 फरवरी की हुसैनाबाद स्थित काला कोठी रिसोर्ट एंड वेडिंग लक्स की पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है गाजीपुर: इंदिरा नगर में एक अधिवक्ता से दुष्कर्म -धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है -पेशे से अधिवक्ता है और 2023 से उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करती है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।