ट्रेंडिंग न्यूज़

गुलाबो

लखनऊ निज संवाददाता

गुलाबो
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 23 Nov 2019 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ निज संवाददाता

विलुप्त होती पुतुल कला को पारंपरिक रूप में देखकर सभी रोमांचित हो उठे। मयूर पपेट थिएटर की ओर से कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पुतुल कलाकारों ने गुलाबो- सिताबो के साथ रामायण महाकाव्य पर आधारित लव- कुश कथा को कठपुतली कला के माध्यम से शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।

गुलाबो सिताबो दो महिलाओं की कहानी है। जो आपस में सौतन हैं। बात - बात पर नोक झोंक कर दोनों ही अपने को दूसरे से बेहतर दिखाने की होड़ में रहती है। इन दोनों के बीच आपस की कहा-सुनी को कठपुतली के जरिए बहुत ही बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया। आवाज सपना सिंह और अर्शी ने दी।

लव कुश की कहानी माता सीता के वाल्मीकि आश्रम पहुँचने पर शुरू होती है। लव- कुश का जन्म और शिक्षा दीक्षा आश्रम में ही होती है। श्री राम द्वारा अश्वमेघ यज्ञ के लिए छोड़े गए घोड़े को लव-कुश वन में रोक लेते हैं। इसके बाद लव-कुश का अपने पिता श्री राम से युद्ध होता है। पिता -पुत्र के मिलन के बाद सीता धरती में समा जाती हैं। कहानी कठपुतली के माध्यम से बहुत ही बेहतर ढंग से प्रस्तुत की गई। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शको ने खूब तालियां बजाई। परिकल्पना व निर्देशन प्रदीपनाथ त्रिपाठी का रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें