पार्क घूमने आए युवक को पत्नी के सामने जूते से पीटा, जमीन पर घसीटा; लखनऊ में गार्ड की दबंगई

हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

जानकारी के मुताबिक पार्क में युवक पत्नी और बच्चे के साथ घूमने आया था। परिवार ने टिकट लेकर पार्क में प्रवेश किया। इस दौरान गेट पर टिकट चेकिंग को लेकर गार्ड और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गुस्साए गार्ड ने जूता निकालकर युवक की पत्नी और बच्चों के सामने ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।

लखनऊ में गार्ड की दबंगई

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी और बच्चों के साथ घूमने आए एक युवक की पार्क के गार्ड ने जूते से पिटाई कर दी। गार्ड ने युवक को जमीन पर गिराकर घसीटता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कम्प मच गया। एलडीए ने आरोपी गार्ड को नौकरी से हटा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्क में एक युवक पत्नी और बच्चे के साथ घूमने आया था। परिवार ने टिकट लेकर पार्क में प्रवेश किया। इस दौरान गेट पर टिकट चेकिंग को लेकर गार्ड और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गार्ड ने युवक से अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते गार्ड इतना आक्रोशित हो गया कि उसने जूता निकालकर युवक की पत्नी और बच्चों के सामने ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।

जमीन पर गिराकर कालर पकड़कर घसीटा

वायरल वीडियो में गार्ड युवक को जमीन पर गिराकर कॉलर पकड़ते हुए घसीटता दिखाई दे रहा है। युवक की पत्नी और बच्चा जोर-जोर से चिल्लाते रहे, लेकिन काफी देर तक कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। कुछ लोगों ने घटना अपने मोबाइल में कैद कर ली, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद गार्डों ने युवक को जल्दबाजी में ई-रिक्शा में बैठाकर वहां से भगा दिया, ताकि मामला ज्यादा न बढ़ सके। हालांकि, अब तक पीड़ित युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

बचाव के लिए गार्ड ने गढ़ी कहानी

मारपीट करने वाले आरोपी गार्ड सोनू पाण्डेय ने अधिकारियों को बताया कि युवक नशे की हालत में था और टिकट चेकिंग के दौरान उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात को लेकर उसका युवक से विवाद हुआ, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद गार्ड ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

उद्यान अधिकारी नहीं देते हैं ध्यान

पूरे पार्क की जिम्मेदारी उद्यान अधिकारी शशि भारती पर है, लेकिन उनकी कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते रहते हैं। क्योंकि कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वह शिकायत करने वालों के फोन तक नहीं उठाते हैं। इससे पहले भी पार्क में गार्डों द्वारा अभद्रता और हाथापाई की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन कभी सख्त कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि गार्डों पर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं है। उद्यान अधिकारी शशि भारती से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।