एसी कोच में तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई
Lucknow News - जीआरपी ने कामाख्या एक्सप्रेस से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो बिहार शराब तस्करी कर रहे थे। उनके पास से 45 बोतलें और 286 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये है। गिरफ्तार किए...

जीआरपी ने कामाख्या एक्सप्रेस से तस्करी कर बिहार शराब ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 45 बोतल और 286 टेट्रा पैक में अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये बताई जाती है। जीआरपी थाना चारबाग प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार कामाख्या वीकली एक्सप्रेस के कोच बी-टू से शराब पकड़ी गई। कोच अटेंडेंट अविनाश पाठक, निवासी सनौरा रसूलपुर महरुपुर, थाना वाल्टरगंज, जिला बस्ती अपने दो साथियों नीरज, निवासी कमरौली जगदीशपुर गरवर, थाना कमरौली, जिला अमेठी और टुनटुन कुमार, निवासी लोमातारा, थाना टिसीयौता, जिला वैशाली बिहार की मदद से शराब को बिहार ले जा रहा था। तीनों को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




