Lucknow News: बम-बम भोले के जयघोष के बीच कांवड़ियों ने किया गोपेश्वरनाथ का जलाभिषेक
Lucknow News: पुष्पवर्षा कर मलिहाबाद में हुआ सीतापुर के कांवडियों का भव्य स्वागत मोहान रोड

Lucknow News: पुष्पवर्षा कर मलिहाबाद में हुआ सीतापुर के कांवडियों का भव्य स्वागत मोहान रोड पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों की आस्था का लोगों ने किया नमनमलिहाबाद, संवाददाता।सीतापुर से चले, उन्नाव शुक्लागंज गंगाघाट से गंगाजल लिया। शनिवार को मलिहाबाद के श्री गोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में बाबा का जलाभिषेक किया और बम-बम भोले... के जयघोष के साथ कांवड़ लेकर सीतापुर के गढ़ी खेरवा स्थित महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव के अभिषेक के लिए निकल पड़े।आस्था, श्रद्धा और भक्ति में डूबे इन कांवड़ियों का शनिवार को मलिहाबाद कस्बे में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। मोहान रोड तिराहे पर कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनकी भक्ति और संकल्प को नमन किया।
सीतापुर के ‘शिव भोला कांवड़िया मंडल’ से जुड़े कांवड़ियों ने मलिहाबाद, गोपेश्वर गोशाला स्थित श्री गोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शनिवार को जलाभिषेक किया। 56 भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। यहां कांवड़ियों के विश्राम और जलपान की व्यवस्था की गई। जिसके बाद कांवड़िये गढ़ी खेरवा, सीतापुर स्थित महादेव मंदिर के लिए निकल पड़े। इस अवसर पर गोशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, अनिल सिंह चौहान, विकास पाठक, आशीष द्विवेदी, पंकज गुप्ता, जितेंद्र अवस्थी, आशीष गुप्ता, भोला गुप्ता समेत भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों की सेवा की।


